अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार प्रसिद्ध इस्लामी स्कॉलर और बुद्धिजीवी आगा मुर्तज़ा पूया ने उम्मीद जताई है कि आले सऊद के अत्याचार जल्द ही समाप्त होने वाले हैं और मक्का व मदीना में नई सरकार बनने वाली है।
यमन पर जारी सऊदी आक्रामकता के बारे में शिया न्यूज़ से बात करते हुए मुर्तज़ा पूया का कहना था कि यह आले सऊद का पहला ज़ुल्म नहीं है,पिछले पैंतीस साल से आले सऊद के अत्याचार जारी हैं,दुनिया के कोने कोने में आले सऊद के अत्याचार फैले हुए हैं,अल्जीरिया में आले सऊद ने इस्लामी क्रांति को रोकने के लिए छः लाख लोगों को शहीद किया जबकिबहुमत अहले सुन्नत की थी। इसी तरह पाकिस्तान,इराक़,ईरान और अन्य देशों पर भी आले सऊद के अत्याचार ढ़के छिपे नहीं हैं,इन सब अपराधों में आले सऊद अकेले नहीं हैं। आले सऊद ने अफगानिस्तान में भी अत्याचार किया। अपने कार्यकाल में जिस कदर आले सऊद ने अत्याचार किए उसकी मिसाल इतिहास में कम मिलती है। सद्दाम को मजबूर कर ईरान पर युद्ध आले सऊद ने थोपा था। आले सऊद के अत्याचार समाप्त होने वाले हैं,उनकी जगह नई सरकार आएगी।